लड़की के ‘बलात्कार’, ‘जबरन धर्मपरिवर्तन के प्रयास’ मामले में 50 वर्षीय महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 09:58 AM (IST)

नोएडा, 20 जनवरी (भाषा) नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को 50 वर्ष की एक महिला को एक लड़की के कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास और बलात्कार से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला के बेटे, पति और एक अन्य रिश्तेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे फिलहाल जेल में बंद हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को महिला के 22 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाया था, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। महिला के बेटे ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसका धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला।’’
अधिकारी ने कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में फेज 2 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 506, 120 बी और 406 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत आरोप भी लगाए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी, उसके पिता और एक अन्य रिश्तेदार को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और उसकी मां तब से फरार थी। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static