सपा अध्यक्ष के Corona Vaccine बयान पर केशव मौर्य का तंज- 2022 में अखिलेश को जनता लगाएगी टीका

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 09:22 AM (IST)

देवरिया: कोरोना टीकाकरण को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता उनको यही टीका लगाने को तैयार बैठी है। अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली से जनता पूरी तरह संतुष्ट है और उन्हे कांग्रेस,सपा और बसपा की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 60 फीसदी सीटें भाजपा के पक्ष में आना तय है जबकि 40 फीसदी में बटने वाली सीटों में भी भाजपा का बड़ा हिस्सा रहेगा। मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव में 100 में से 60 हमारा है,40 में बंटवारा है तथा 40 में भी हमारा है।

उपमुख्यमंत्री जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर भाटपार रानी के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खंजड़ी वाले बाबा के जन्मदिवस पर आयोजित किसान मेले में शिरकत करने के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना का टीका भाजपा का है और वे उस टीके को नहीं लगाएंगे,पर तंज कसते हुए कहा कि जनता यही टीका उनको 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी।

मौर्य ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता विकास को चाहती है और केन्द्र वह प्रदेश की सरकारों ने विकास के नए आयाम को लिखते हुए विकास की गंगा बहा रही है। कभी सपा बसपा के शासन काल में प्रदेश के लोग जंगलराज और भ्रष्टाचार से जहां कराह रही थी, वहीं योगी के करीब 4 साल के शासन काल में महिला,किसान और व्यापारी वर्ग सुख चैन से प्रदेश रहकर अपना-अपना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश से गुंडे मवाली या तो प्रदेश को छोड़कर बाहर चले गए या फिर वे जेल के अन्दर हैं। इस दौरान उन्होंने 120 करोड़ रूपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static