UP विस चुनाव को लेकर बोले पुनिया- कांग्रेस जीत की प्रबल दावेदार, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हम लड़ेंगे इलेक्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 09:54 AM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश बहराइच कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र कार्यक्रम के तहत आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पीएल पुनिया ने कांग्रेस को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी हैं और प्रदेश में आगामी चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

वहीं कांग्रेस में नेतृत्व के विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे निर्विवाद नेता हैं। गठबंधन की बात पर उन्होंने साफ कहा कि अभी हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi