मां दुर्गा के चेहरे पर प्रियंका का चेहरा लगाना घोर आपत्तिजनक, माफी मांगे कांग्रेस: आलोक अवस्थी

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 02:13 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गा माता के पोस्ट पर प्रियंका का चेहरे वाला पोस्टर शहर में लगा दिया है। जिससे लेकर जमकर बवाल मचा है। भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी  ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह सनातन धर्म का अपमान है। प्रियंका को इस पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसका परिवार जमानत पर रिहा हो ऐसे लोगों की मां दुर्गा के साथ जोड़ा निंदनीय है। हम अपने देवी देवता की तुलना किसी इंसान से नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना लाखों हिन्दुओं का अपमान है। ऐसे में उन्हें माफी मांगते हुए पोस्टर को वापस ले लेना चाहिए। 

PunjabKesari

बता दें कि  प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) एक दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आ रही है।  किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी  दुर्गा मां का अवतार है  किसानों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह वह बनारस आ रही है । बनारस वाले मिश्रा जी कहे जाने वाले हरीश मिश्रा ने इस पोस्टर को जारी किया है। नवरात्रि में इस रैली से पहले प्रियंका गांधी मां कुष्मांडा के मंदिर में जाएगी और वहां दर्शन पूजन के बाद इस चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। नवरात्रि में 9 दिन देवी के अलग- अलग स्वरूपों के दर्शन होते हैं। इस क्रम में नवरात्रि के चौथे दिन यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी  यहां आ रही है। प्रियंका यहां माता के चरणों में मत्था टेकने के बाद यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीत के आशीर्वाद लेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static