चाचा-भतीजा की जोड़ी ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- हम दूर रहें तो झगड़ा, पास रहें तो परिवारवादी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 11:11 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुखर हो गये हैं। सोमवार को चाचा भतीजा को इस जोड़ी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि हमारे परिवार को लेकर भाजपा परेशान है। हम दूर हो जाएं तो दुष्प्रचार करते हैं कि परिवार में झगड़ा है। हम साथ रहे तो कहते है परिवारवादी हैं। वहीं शिवपाल ने भाजपा उम्मीदवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अवसरवादी, स्वार्थी और महत्वाकांक्षी हैं। वह शिष्य नहीं, चेला भी बनने लायक नहीं हैं। दरअसल सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के मुकाबले भाजपा से खड़े रघुराज शाक्य ने शिवपाल यादव को अपना गुरू बताया था।

इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने जसवंतनगर के विधायक शिवपाल यादव, आदित्य यादव समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव ने एक रसानंद आश्रम, पंजाबी कालोनी में भण्डारा में भी शिरकत की। दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में यहां कहा कि जसवंतनगर और मैनपुरी के लोगों ने नेताजी (मुलायम) के साथ मिलकर संघर्ष किया है। जसवंतनगर ने हमेशा नेताजी के सम्मान को आगे बढ़ाया है। हमें भरोसा है कि इस उपचुनाव में जसवंतनगर अपना पिछला रिकार्ड तोड़ देगा।

PunjabKesari

कार्यकर्ता ही नेताजी की विरासत के असली धरोहर: अखिलेश यादव
परिवार की एकता के बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में पहली बार जसवंतनगर आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जहा भाजपा के प्रति हमलावर रहे। वही नेताजी के साथ क्षेत्र की जनता के भावनात्मक लगाव को जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। एमएस रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय जसवंतनगर की जनता को है। आज नेताजी हमारे बीच में नहीं हैं, इसलिए आप सबकी जिम्मेदारी है कि डिंपल को भारी मतों से जिताएं। नेताजी अक्सर जसवंतनगर ने लोगों की संघर्ष की कहानियां सुनाते थे इसलिए यहां के कार्यकर्ता नेताजी की विरासत के असली धरोहर है। जसवंतनगर हमेशा से चुनावों में सपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड अंतर से जिताने के लिए जाना जाता है, इस बार भी बड़ा रिकार्ड बनाएं। कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद अखिलेश ने जैसे ही चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर अखिलेश यादव-शिवपाल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

PunjabKesari

मेरे समर्पण को जाने- शिवपाल
विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा की यहां सड़क से लेकर बिजली तक नेताजी की देन है। जसवंतनगर के जरे जरे में नेताजी है। अखिलेश मेरे त्याग समर्पण को जाने मेरा आशीर्वाद हमेशा उन पर अधूरे खादों को पूरा करेंगे। पर आरोप लगाया कि छह वर्षों के का कोई काम नहीं कराया। प्रदेश नौकरशाही कब्जे में नहीं है।

PunjabKesari

भाजपा हर तरह की तिकड़मबाजी करेगी, हमें सावधान रहना हैः प्रो. राम गोपाल यादव
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सपा के खिलाफ साजिश करेगी, फर्जी मुकदमें दर्ज कराएगी। अफवाह फैलाएगी। भाजपा हर तरह की तिकड़मबाजी करेगी, हमें सावधान रहना है। इसलिए हमें डरना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static