रायबरेली: मरीज की तीमारदार महिला के साथ अस्पतालकर्मी ने की छेड़खानी, सिटी स्कैन जांच के बहाने ले गया सूनसान जगह...

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 09:23 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जिला अस्पताल में मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेडख़ानी का सनसनीखेज आरोप लगाया है, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हों गयीं लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।       

पुलिस सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज की तीमारदार महिला ने अस्पताल कर्मी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता आरती सिंह ने आज शहर कोतवाली में दी गयी अपनी तहरीर में कहा कि अस्पताल कर्मी पवन राठौर ने उसके साथ बत्तमीजी की है।

महिला का कहना था कि बीते बृहस्पतिवार को उसके पति वीरेंद्र सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको सिटी स्कैन कराने को कहा गया जब उसने वहां पूछा कि सिटी स्कैन कहां होता है तब अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति जिसका नाम पवन राठौर था उसने कहा मेरे साथ आओ मैं बताता हूं, लेकिन साथ लेकर जाने के बहाने वह उसे गुमराह कर जच्चा बच्चा वार्ड की तरफ लेकर चला गया और वहाँ एक सूनसान बाथरूम की तरफ ले जाकर उसके साथ बदतमीजी करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसे छोड़कर वह भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।       

उधर अस्पताल प्रशासन ने महिला के आरोप की बात तो स्वीकारी है लेकिन बाकी सारे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि पवन राठौर नाम का कोई व्यक्ति अस्पताल का कर्मी नही है, जबकि अस्पताल में मौजूद कुछ मरीजों के तीमारदारों का कहना था कि उन्होंने उस व्यक्ति को अस्पताल में देखा है अगर वह अस्पताल कर्मी नहीं है तब वह अस्पताल के अंदर क्या कर रहा था ? और क्यों स्टाफ ने उसे अस्पताल के अंदर घुसने से मना नहीं किया ? इस मामले में पीड़िता का कहना है कि आरोपी अस्पताल में आकर जांच वगैरह करता रहता है हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए डॉ़ बीपी शर्मा और डॉ़ अल्ताफ हुसैन की टीम बना दी है जो मामले की जांच कर अपनी आख्या सौंपेगी।

Content Writer

Mamta Yadav