स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर भड़के रघुराज सिंह, बोले- मौर्य को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 06:25 PM (IST)

अलीगढ़ (अर्जुन वार्ष्णेय): सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिया विवादित बयान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर हो गई है। अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए फांसी की मांग की हैं।



अखिलेश को स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से कराना चाहिए बर्खास्त- रघुराज सिंह
रघुराज सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर कहा कि 'ऐसे लोग अखिलेश जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते तत्काल निष्कासित करना चाहिए। जो जनता दल से आए, कांग्रेस से आए फिर बसपा में गए। फिर भाजपा में फिर सपा में तो वह कल कहीं भी जा सकते हैं। इन्हें तत्काल निकालना चाहिए नहीं तो अखिलेश बाबू की पार्टी राम जी की विरोधी मानी जाएगी'।

ये भी पढ़े...मौर्य ने चर्चा में बने रहने के लिए रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया: OP राजभर

'ये बेईमान लोग हैं, जो देश का खाते हैं और विदेश का गाते हैं'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं सलाह दूंगा कि तत्काल उनको निष्कासित करें। उसके बाद CM योगी मामले की जांच कराकर मौर्य को जेल में डाल देंगे। जो अपने मां-बाप को मां-बाप कहने को तैयार नहीं हैं, ऐसे व्यक्ति को तत्काल सजा होनी चाहिए। ये बेईमान लोग हैं, जो देश का खाते हैं और विदेश का गाते हैं। तत्काल प्रभाव से मौर्य को बर्खास्त करना चाहिए'।



मैं तन-मन-धन से बागेश्वर महाराज का समर्थक हूं- रघुराज सिंह
रघुराज सिंह ने बागेश्वर महाराज के बारे में कहा कि 'मैं तन-मन-धन से बागेश्वर महाराज का समर्थक हूं। 26 साल की आयु में भगवान ने उनको इतनी सद्बुद्धि और ज्ञान दे दिया है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने भी कहा है कि जो मेरा शिष्य कह रहा है वह सही है। इसलिए वह धर्म के अनुयायी हैं। धर्म की ध्वजा लहरा रहे हैं। मैं उनका पुरजोर समर्थक हूं। मैं हर तरह से उनका समर्थन करता हूं। भगवान उनको एक हजार साल की आयु दें। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र तो बनेगा ही, इसमें कोई शक नहीं है'।

Content Editor

Harman Kaur