‘हिंदू धर्म में होता है महिलाओं का सम्मान’, दीपक के लिए रहीमा से रिद्धि बनी प्रेमिका, मंदिर में लिए सात फेरे; पढ़ें इनकी प्रेम कहानी

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 05:31 PM (IST)

Bareilly News, (मो. जावेद): दिल्ली की रहने वाली रहीमा ने इश्क की खातिर अपना घर और मजहब छोड़ दिया। उन्होंने मजहब बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया।  रहीमा ने थाना बहेड़ी क्षेत्र के प्रेमी दीपक मौर्य से धर्म परिवर्तन कर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद उसने अपना नाम रिद्धि रख लिया। दोनों की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली में हुई थी। युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है, हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
PunjabKesari
बरेली स्थित शिव मंदिर में दोनों ने रचाई शादी
बता दें कि बहेड़ी के गांव चुरैली का रहने वाला दीपक मौर्य काफी समय से दिल्ली में एक सिलाई फैक्ट्री में काम करता है। यहां काम के दौरान ही उसकी मुलाकात दिल्ली के सीलमपुर निवासी रहीमा से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उसके बाद गुरुवार को बरेली स्थित एक शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

दीपक ने प्यार का इजहार किया
दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दीपक ने प्यार का इजहार किया। इस पर रहीमा ने हामी भर दी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया, लेकिन दोनों का धर्म अलग होने के कारण शादी में अड़चन आ रही थी। रहीमा के मुताबिक उनके घरवाले दीपक से रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने पाबंदी लगानी शुरू कर दी। धमकियां देते थे। दीपक के घरवाले भी दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे। हालांकि बाद में वह शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद रहीमा ने अपना घर छोड़ने का फैसला कर लिया और दीपक के साथ बरेली चली आई। दीपक और रहीमा शहर स्थित एक मंदिर में पहुंचे, जहां रहीमा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम रिद्धि कर लिया। मंदिर के महंत ने दोनों की शादी करा दी।

हिंदू धर्म में महिलाओं का होता है सम्मान
रहीमा का कहना है कि उसे हिंदू धर्म की महिलाओं की तरह मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र पहनना बहुत पसंद है। हिंदुओं में महिलाओं का सम्मान होता है। यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, जबकि हमारे धर्म में तीन बार तलाक बोलकर पलभर में जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। महिलाओं का हलाला होता है, जिस वजह से मैंने हिंदू धर्म अपनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static