अमेठी में भाजपा पर बरसे राहुल, कहा- पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही सरकार

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 02:57 PM (IST)

अमेठी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकताओं ने भव्यस्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उमड़ा हुआ जन सैलाब देखकर जनता का धन्यवाद किया। राहुल प्रियंका ने  जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा प्ररम्भ किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यताओं ने ‘जन जागरण अभियान' महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा में केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा भगाओ पदयात्रा के बाद राहुल ने जनता को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अमेठी से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता है।

PunjabKesari

राहुल ने कहा यहां से मैंने राजनीति सीखा है। यहां की जनता को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है सत्ता में बैठी सरकार युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था परंतु उसने युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने चहेते पूजीपती घरानों को लभा पहुचाने के लिए नोटबंदी, जीएसटी जैसे नियम को जनता पर जबरन थोप दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून सरकार ने हार के डर से लेलिया है। जबकि काले कानून के विरोध में 700 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई। बाद में सरकार ने देश से माफी मांग ली। 

PunjabKesari

बता दें कि राहुल गांधी का अमेठी दौरा लगभग ढाई साल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी अमेठी में अपने को जनसभा और चुनाव प्रसार नहीं किए। परंतु अब विधान सभा चुनाव में एक बार फिर राहुल ने अमेठी से जन जागरण अभियान' महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा की शुरुआत कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static