आगरा बस हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति प्रकट की संवेदना

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 05:40 PM (IST)

लखनऊ\नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना पर सोमवार को दुख प्रकट किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ से दिल्ली आ रही रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद समाचार से आहत हूं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ से दिल्ली आ रही बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

Anil Kapoor