मिशन 2019: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 08:10 AM (IST)

अमेठी\रायबरेली: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद फिर से उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह व फैजाबाद से निर्मल खत्री को टिकट दिया गया है।

Anil Kapoor