अमेठी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 09:41 AM (IST)

अमेठीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन बुधवार को अमेठी जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता एक साथ नजर आए और उन्होंने केक काटकर राहुल की दीर्घायु की कामना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी नेक नियति, सादा जीवन व उच्च विचार के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक दोषों को मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं। राहुल गांधी के संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से राहुल अपने परिवार की परंपरा पर चलते हुए निरंतर देश हित के कार्यों में संलग्न है, उसी तरह समस्त कांग्रेसी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।

बता दें कि, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और प्रयागराज समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में राहुल के जन्मदिन पर केक काटे गए। मिष्ठान और फलों का वितरण किया गया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर कांग्रेस अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।

Deepika Rajput