VHP महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'भारत जोड़ो यात्रा' के नाम पर हिन्दू संगठनों को बदनाम कर हैं राहुल

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 02:38 PM (IST)

लखनऊ, (अश्वनी कुमार सिंह ) : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)की राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad)के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉक्टर सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ाे यात्रा के नाम हिन्दू संगठनों को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने का काम किया है।  सुरेंद्र जैन ने कहा कि 1920 केरल के मालाबार में 20 हजार हिंदुओं की हत्या की गई थी, आरोपियों को कांग्रेस ने सम्मानित और स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देकर वर्षो पेंशन दी गई।  जैन ने कहा कि 1948 में RSS पर गांधी की हत्या का झूठा आरोप लगाकर सैकड़ों ब्राह्मणों की हत्या की गई। 1980 में खाल्लिसतानियों  की वजह से तमाम हिंदू मारे गए, कांग्रेस की देन थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।



बता दें कि भारत जोड़ो पदयात्रा पिछले वर्ष सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक 12 राज्यों से गुजरते हुए 3000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी है। 




गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब में दूसरा चरण वीरवार को पूरा हो गया। इस दौरान समराला चौक में रैली का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान बताया। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि इस समय में नफरत, हिंसा फैलाई जा रही है, लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, जबकि भारत का इतिहास प्यार व आपसी भाईचारे का है, जो संदेश देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।



राहुल ने कहा कि उनकी इस यात्रा को देशभर में सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में लोग प्यार व आपसी भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं। यहां अगर कोई व्यक्ति गिरता है, तो उसे उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग दौड़ते हैं, उसे पानी पिलाते हैं और दवाई देते हैं, लेकिन किसी से यह नहीं पूछते कि वह किस धर्म या जाति से संबंधित है। यही संदेश पंजाब के गुरु नानक देव जी ने दिया है।

​ये भी पढ़ें-  ​शिवपाल यादव का डिप्टी CM केशव मौर्य पर पलटवार, कहा- मुझे किसी पद की जरूरत नहीं

 

Content Writer

Ramkesh