गलतफहमी में हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की नहीं आने वाली सरकार, बोले- विनय कटियार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 06:58 PM (IST)

फर्रुखाबाद: भाजपा के फायर बांड नेता एवं बजरंग दल के संयोजक विनय कटियार ने मांघ मेले के शुभ अवसर पर रामनगरिया फर्रुखाबाद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा,राहुल गांधी ग़लतफहमी में है कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी को चीन का ददाल बताया।  विनय कटियार ने कहा जो चीन से पैसा ले सकता है। वह कुछ भी कर सकता है। ऐसे लोगों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, डीजल पेट्रोल के दाम विदेश में महंगे हो गए हैं इसलिए यहां पर महंगा हो गया है। वहीं जब पंजाब केसारी के रिपोटर ने किसान आन्दोलन पर बात की तो उन्होंने कहा, यह किसानों का आन्दोलन नहीं बल्कि कांग्रेस का यहा आन्दोलन है। कटियार ने कहा कि किसानों के पीछे पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंदर सिंह का हाथ है जो किसानों को फाइनेंस मदद कर रहे हैं।

विनय कटियार ने किसानों के आंदोलन को प्रायोजित बताया। विनय कटियार ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर लाल किला पर तिरंगे का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को बहकावे में डालकर आंदोलन में घी डाल रही है। विनय कटियार ने यह भी कहा कि राम मंदिर की लड़ाई पूरी हो चुकी है वहां राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया गया है लेकिन अब भी कुछ जगहों की लड़ाई में बाकी है। जल्द ही उस लड़ाई को भी शुरू किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static