हार की जिम्मेदारी सिर्फ राहुल गांधी की नहीं, कांग्रेस कार्यसमिति भी हो भंग! प्रमोद कृष्णम

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 03:09 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रही उठा पटक पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि जिस तरह महाभारत में अभिमन्यु अकेले लड़ रहे थे। उसी तरह मोदी के लश्कर से राहुल गांधी अकेले लड़ रहे थे। जिस तरह से देश की जनता ने अपना फैसला सुनाया है और कांग्रेस पार्टी को आम चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, क्या हार की जिम्मेदारी सिर्फ राहुल गांधी की बनती है? क्या कार्यसमिति को भंग नहीं करना चाहिए?

प्रमोद कृष्णम ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कार्यसमिति राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर कर लेती है जबकि राहुल गांधी ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं रहेगा। इस बात को कांग्रेस कमिटी ने क्यों नहीं माना। आचार्य ने कहा कि मुझे लगता है ये राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे थे तो कार्यसमिति क्या कर रही थी। राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत और भी कई राज्यों में सूपड़ा साफ हो गया तो क्या इन राज्यों के मुख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। वहीं अपनी बात रखते हुए आचार्य ने अंत में कहा कि मैं सोनिया गांधी जी से अघ्र्य करता हुं की कार्यसमिति को भंग कर एक बार फिर से चुनाव हो। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला करना चाहिए। 

गौरतलब है कि बीते दिनों सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसपर विपक्ष कई सवाल खड़े कर रहा है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस परिवारवाद से बाहर ही नहीं निकल पा रही है। 


 

Ajay kumar