राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ी, रायबरेली से बने रहेंगे सांसद

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 07:47 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ दी है। इस सीट पर कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी उपचुनाव लडेंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने दी है। उन्होंने कहा वायनाड से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। यहां से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। 

आप को बात दें कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी की 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस से सपा कांग्रेस के हौसले बुलद हैं ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राजनीति को धार देने की तैयारी में हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होगा। ऐसे में मना जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव में दोनो पार्टी एक बार फिर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ कसती है। सूत्रों की मानें तो 10 में से 3 विधानसभा की मांग कांग्रेस पार्टी कर सकती है।

आप को बता दें कि यूपी के रायबरेली सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है, यहां से पिछली बार प्रतिनिधित्व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और वो राज्यसभा सदस्य बन गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static