राहुल आज आगरा में निकालेंगे रोड शो, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2016 - 12:27 PM (IST)

आगरा: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज आगरा में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए रोड शो निकालेंगे। रोड शो को सफल बनाने के लिए पार्टी के हर पधाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारियां दी गई हैं। एनएसयूआई भी इस रोड शो में छात्रों की बड़ी संख्या के साथ भाग लेगा। अरतौनी में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। शहर अध्यक्ष हाजी अबरार ने बताया कि राहुल गांधी सिकंदरा होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचेंगे। यहां भारी संख्या में सिख समाज इनका स्वागत करेगा। यहां से हरीपर्वत चौराहा, राजामंडी, लेडी लायल होते हुए फुव्वारा पहुंचेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि रोड शो के दौरान राहुल गांधी से हथकरघा उद्योग की महिलाएं मिलेंगी। जूता उद्योग से जुड़े कारोबारी भी अपनी समस्याएं रखेंगे। इसके बाद किला होते हुए एत्मादपुर, टूंडला फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे जहां वह जेडएच मेडीकल कॉलेज आएंगे। यहां उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद टुंडला के ठा. वीरी सह इंटर कॉलेज पहुंचकर खाट सभा करेंगे। रात को डबरई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रुकेंगे।