''राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फेल, देश गंभीरता से नहीं लेता'' केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल का बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 12:00 PM (IST)

आगरा: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आगामी चुनावों में जीत निश्चित करने के लिए राहुल गांधी एक बार फिर 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री व आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि राहुल की पहली 'भारत जोड़ो यात्रा' भी फेल थी उन्होंने देर कर दी। जब कांग्रेस का देश में ग्राफ गिर रहा था तब कुछ करना चाहिए था। कांग्रेस की चूज और पिक वाली लोकसभा सीट अमेठी रही थी। वहां से राहुल गांधी चुनाव हारे और केरल चले गए। इससे साफ है कि देश की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है।

राहुल गांधी की दूसरी यात्रा को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी की पहली 'भारत जोड़ो यात्रा' भी पूरी तरह से फेल थी। जब धीरे धीरे कांग्रेस का ग्राफ गिरा रहा था तब उन्हें रोक लेना चाहिए था। जिस लोकसभा सीट पर संजय गांधी होते थे, फिरोज गांधी होते थे, इंदिरा गांधी का यहां पर पूरा संबंध रहा है उसे राहुल गांधी हार गए। इस वजह से उन्हें देश गंभीरता से नहीं ले रहा है। जानने योग्य है कि देश में कांग्रेस की सरकार वापस लाने के लिए राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' की 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी। राहुल गांधी ने 136 दिन में चार हजार किलोमीटर की यात्रा की थी। जनता से सीधा संवाद किया था। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj