कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तंज- UP में ‘हिंसा'' का नाम बदलकर ''मास्टरस्ट्रोक'' रख दिया है

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 12:52 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा' का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया है।"

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, "सरकार वही। व्यवहार वही।" प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, "कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static