PHOTOS: भारत जोड़ो यात्रा में बहन प्रियंका को पुचकारते दिखे राहुल गांधी, जन सैलाब के आगे ठंड बेअसर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 12:31 PM (IST)

गाजियाबाद/बागपत, Rahul gandhi: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो चुका है। गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली इस यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा आज बागपत के मांवीकला से सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। वहीं राहुल गांधी में भी काफी खुशनुमा लग रहे हैं। यात्रा में राहुल को बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिला है। यात्रा मे दोनों साथ नजर आए। वहीं इस दौरान राहुल बहन प्रियंका पर प्यार लुटाते नजर आए, जो तस्वीरों में कैद हो गया।

ये तस्वीर यूपी-दिल्ली बॉर्डर की है, जब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तिरंगा झंडा यूपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप रहे थे।

राहुल इतने खुश थे कि उन्होंने यूपी में भारी भीड़ देख बहन प्रियंका को गले से लगा लिया।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में एंट्री के वक्त इतने ज्यादा लोग मौजूद थे, उतनी उम्मीद खुद कांग्रेस नेताओं को भी नहीं थी। इस खुशी में राहुल ने बहन प्रियंका को पुचकारा।

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल और प्रियंका गांधी साथ चल रहे हैं। लोगों में उन्हें देखने के लिए बेचैनी है।

गाजियाबाद से बागपत मार्ग पर जब ये यात्रा आगे बढ़ रही थी तो दूर-दूर तक ऐसा सैलाब दिख रहा था। एक अनुमान के अनुसार, काफिला करीब 7 किलोमीटर लंबा था।

बता दें कि तीसरे दिन गुरुवार को ये यात्रा शामली जिले में निकाली जानी है। फिर उसी शाम को पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। उत्तर प्रदेश में तीन दिन में ये यात्रा करीब 130 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हाड़ कंपाती सर्दी और घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर होने के बावजूद कार्यकर्ता दिन में कई-कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। लंबे वक्त बाद कार्यकर्ताओं में इतना जोश देखने को मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं के जोश के आगे ठंड भी बेअसर लग रही है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj