राहुल गांधी 11 अक्टूबर को UP के सभी जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक, इस पर होगी चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 06:23 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 11 अक्टूबर को यूपी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में राहुल महागठबंधन को लेकर जिला अध्यक्षों से राय लेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी।

बता दें कि इस साल के अंत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की घोषणा हो गई है। जिसमें राजस्थान, मिजोरम, तेंलगाना, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन चुनावों के मध्य सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं हैं उसने भी अपनी जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं जिलाध्यक्षों की यह बैठक राजनीतिक तौर पर अहम मानी जा रही है।

उधर, भाजपा ने भी इन राज्यों के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के महारथी उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह राजस्थान में तो स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश में बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ज्यादा राजस्थान में ही रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मध्य प्रदेश में दौरा करवाने की तैयारी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी प्रचार करेंगे।

Ruby