UP कांग्रेस अध्यक्ष की मां को राहुल-प्रियंका ने किया फोन, कहा- आप चिंता न करें ‘लल्‍लू'' जल्‍द होंगे रिहा

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 09:12 PM (IST)

लखनऊः कोरोना संकट के बीच लागू देशव्यापी लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में छिड़ी ‘बस युद्ध’ में विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने लल्लू की मां को फोन कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने उनके बेटे की जल्द रिहाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें वह जल्द रिहा हो जाएंगे।

बता दें कि यह जानकारी कांग्रेसी कार्यकर्ता पप्पू जायसवाल ने दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष की गिरफ्तार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। वे जल्‍द से जल्‍द लल्‍लू की रिहाई चाहते हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी ने मोबाइल से प्रदेश अध्यक्ष की मां से बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्दी रिहा हो जाएंगे।

 

Author

Moulshree Tripathi