ठहाके लगाते हुए हाथरस जाते दिखे राहुल-प्रियंका, BJP बोली- ‘भइया-बहना’ का असली चेहरा

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 06:18 PM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय किशोरी संग हुए गैंगरेप को लेकर सियासत गर्माता जा रहा है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल और प्रियंका ठहाके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हाथरस जाते वक्त ठहाका लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सूचना विभाग के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी के लिए ग़म और शोक मनाने निकले ‘भइया-बहना’ का असली चेहरा देख लीजिए। देखिए कि प्रियंका गाड़ी में कैसे हँसी-ठहाके लगाते और मस्ती करते हाथरस आ रहे हैं। दरअसल हाथरस बहाना है, यूपी जलाना है।

Moulshree Tripathi