राहुल पर भड़के मोहसिन रजा, कहा- देश को बांटने की राजनीति कर रही कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 12:38 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस पर फिर तंज कसा है। उन्होंने ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति कर रही है।  देश का बंटवारा, जातियों का बंटवारा कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थ के लिए किया है। उन्होंने बताया अमेठी की जनता आज अपने आप से ठगा महसूस कर रही है। राहुल ने आज क्षेत्रवाद की बात करके अपनी मानसिकता को उजागर कर दी है कि कांग्रेस के लोग देश को बांटने की राजनीति करती है।  रजा ने कहा,कांग्रेस ने अपनी राजनीति करने का अपना अधिकार खो चुकी है। कांग्रेस को इस देश में राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा केरल में ही पी एफ आई है यह कोई कांग्रेस की कोई नई शाजिस तो नहीं है कि कांग्रेस देश का विभाजन कराना चाहती है। उन्होंने कहा देश में हम इस मकसद में कांग्रेस को सफल होने नहीं देंगे।

बता दें कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मंगलवार को गोरखपुर आए थे। यहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा की, डीजल-पेट्रोल की महंगाई से जुड़े सवाल पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि ये कोई ऐसा मुद्दा नहीं है। डीजल-पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। 2014 से पहले देश में ही दाम तय होते थे। अब ऐसा नहीं है। सरकार सब्सिडी देती है। इससे जनता के ऊपर ज्यादा भार नहीं पड़ता है।

Content Writer

Ramkesh