जिस्मफिरोशी धंधे का पर्दाफाश, लड़कियां बोलीं- काम करने आर्इं थी लेकिन जया ने...

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 06:17 PM (IST)

मेरठ: यहां पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापा मारकर चार लड़कियों को जिस्मफिरोशी धंधे से छुड़ाया। इनमें से तीन लड़कियां उतराखंड की और एक मेरठ की रहने वाली हैं। पुलिस की हिरासत में आने के बाद लड़कियों ने बताया कि कोठा चलाने वाली महिला जया ने उन्हें घरों में झाडू-पोछे का काम दिलाने के लिए बुलाया था। लेकिन यहां पर उन्हें जिस्मफिरोशी का धंधा करने के लिए मजबूर कर दिया। 

मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन की सूचना पर यहां के सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, एएचटीयू प्रभारी रश्मि चौधरी के अलावा ब्रह्मपुरी और देहली गेट थाना पुलिस ने छापेमारी की। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीधे जया के कोठे पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने कोठा संचालिका और वहां मिले पांच ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्त में आई चार लड़कियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कोठा संचालिका जया से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मानव तस्करी से जुड़े लोगों का खुलासा हो सकता है। बताते दें मेरठ के रेड लाइट एरिया में इससे पहले भी कई बार छापेमारी में लड़कियां बरामद हो चुकी हैं। बरामद लड़कियों में से अधिकतर को नौकरी दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था। 

UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें