यूपी में बारिश और ओलावृष्टि से मचाई तबाही, फसलें हुई बर्बाद; चिंता में डूबे किसानों को मिला मुआवजे का भरोसा

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:44 AM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जालौन, माधौगढ़, कुठौंद, कोंच और नदीगांव क्षेत्रों के कई गांवों में गेहूं और चना की तैयार फसलें बर्बाद हो गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल राहत एवं सर्वे कार्य शुरू कराया। 

DM ने दिए निर्देश 
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी संजय कुमार तथा एसडीएम हेमंत पटेल और वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने राजस्व और कृषि विभाग की टीमों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बीमा कंपनियों को भी शीघ्र नुकसान का मूल्यांकन कर किसानों को लाभ पहुंचाने को कहा गया है।

इन क्षेत्र में हुआ सबसे अधिक नुकसान 
कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को मुआवजे से वंचित नहीं किया जाएगा। बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी राहत दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

static