UP: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश, तापमान में आई गिरावट

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 10:21 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 19 जून के बाद दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार सिस्टम कमजोर होने से मानूसन के आने में देरी होगी और सब कुछ ठीक रहा तो 27 जून के बाद मानसून आने की संभावना है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि लखनऊ में 7.04 मिमी बारिश हुई, जबकि कानपुर, इटावा, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, उरई, बांदा, हमीरपुर और झांसी में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की सूचना है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने और आंधी आने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस बीच उमस बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद राज्य में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान एक से 13 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में अधिक तापमान सामान्य छह कम 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 28.07 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान इटावा जहां का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री कम आगरा में 28.02 डिग्री और न्यूनतम 26.02 डिग्री दर्ज किया गया।
PunjabKesari
फतेहगढ़ में अधिक तापमान 33.04 और न्यूनतम 20.02 डिग्री रहा। इसके अलावा बांदा में सामान्य से नौ डिग्री कम 30.06 डिग्री और न्यूतम 24.02 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में अधिकतम तापमान सामान्य से दस कम 30.01 डिग्री, जबकि न्यूनतम सामान्य से तीन कम 23.08 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना होने से लखनऊ प्राणि उद्यान में दर्शकों की संख्या बढ़ी है, जबकि गर्मी में इनकी संख्या में काफी कमी रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static