Rain in UP: दोपहर तक UP के इन 16 जिलों में बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 12:04 PM (IST)

लखनऊः यूपी में पिछले हफ्ते से बादल छाए हुए है, लेकिन बूंदे नहीं बरसी हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों में आज दोपहर तक बारिश का अनुमान लगाया है। दो-तीन जिलों को छोड़कर और किसी जिले में बारिश नहीं हुई है। जिलों में भी बारिश हो जाए तो लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 

इन जिलों में बारिश की संभावना
जिन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है वे जिले हैं- लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, यागराज, भदोही, मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और बस्ती. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चलने का भी अनुमान लगाया गया है। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj