मौसम विभाग का अनुमानः यूपी के कुछ शहरों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 11:17 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से ठंड अपना कहर बरपा रही थी। अब दिन में निकलने वाली धूप के कारण लोग राहत महिसूस कर रहे हैं। लेकिन फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी को यूपी के कुछ शहरों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है। 20 जनवरी को प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बिजनौर के शहर नजीबाबाद का तापमान 5.8 डिग्री रहा। रात के समय में छाए घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी देखी गई। वहीं राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और फैजाबाद में सामान्य तापमान के चलते लोगों को राहत महिसूस होती नजर आई।

गोरखपुर, मुरादाबाद सहित यूपी के कई अन्य जिलों में रात के समय बढ़ी ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 1-2 दिन में एक बार फिर घना कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा सकता है। वहीं 23 जनवरी को हल्की बारिश ठंड और गलन को बढ़ा सकती है।