उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई जगह बारिश का अनुमान

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 02:34 PM (IST)

 

लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार (20 मार्च) को कई जगह बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि रविवार को वाराणसी और इलाहाबाद मण्डलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं, फैजाबाद, झांसी, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। 31 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ रविवार को बस्ती सबसे गर्म रहा।

लखनऊ मण्डल में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी जबकि इलाहाबाद मण्डल में यह सामान्य से कम रहा। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव दर्ज नहीं किया गया। राज्य में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ लखीमपुर खीरी सबसे ठंडा रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static