प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 02:05 PM (IST)

लखनऊः रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका फैसला राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को ही करना है। उन्होंने कहा कि मैं तो कार्यकर्ता हूं। मुझे भी नहीं मालूम कि मैं खुद चुनाव लड़ूंगा या नहीं।

राज बब्बर ने शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूपी में आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए। जिससे आम जनता को हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके। 
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को पत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

Deepika Rajput