UP में दिखा राजा भैया का क्रेज, मायावती के बाद बाहुबली विधायक की रैली में उमड़ा जनसैलाब

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 05:39 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 6 बार निर्दलीय विधायक रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का राजनीति में 25 साल का सफर पूरा हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में राजा भैया के प्रति समर्थकों का क्रेज देखने को मिला। रैली में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर से समर्थक पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

रमाबाई पार्क में मायावती के बाद राजा भैया की सबसे बड़ी रैली रही। इससे पहले बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी यही रैली की थी, लेकिन वो इतनी भीड़ जुटाने में सफल ना हुए। रैली की कुछ तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी बड़ी रही होगी। बाहुबली विधायक की इस धमक के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। वहीं राजनीतिक पार्टियों में उनकी यह लोकप्रियता घबराहट का कारण बन गई है। 

कौन हैं राजा भैया
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर, 1967 को प्रतापगढ़ के भदरी रियासत में हुआ। उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह और माता मंजुल राजे है। 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। 1993 से राजा भैया लगातार कुंडा से विधायक रहे हैं। इसके बाद से यूपी की राजनीति में वह धीरे-धीरे अपने पैर पसारते चले गए। 

Deepika Rajput