राजा भैया ने दिया अखिलेश यादव को समर्थन! आज प्रतापगढ़ रैली में हो सकते हैं शामिल

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 12:37 PM (IST)

UP News: कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजा भैया अब समाजवादी पार्टी को समर्थन देंगे। वह आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में भी शामिल हो सकते है। दरअसल, आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतापगढ़ में रैली होगी। जिसमें राजा भैया के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि राजा भैया ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है।

अखिलेश की रैली में बैनर लेकर जाएंगे कार्यकर्ता
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बयान के बाद राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कुंडा में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रचार करने को बैठक हुई थी। बैठक के बाद राजा भैया की पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने सपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आज प्रतापगढ़ में होने वाली अखिलेश यादव की जनसभा में अपना झंडा और बैनर लेकर जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने यह फैसला लिया कि भाजपा को हराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सपा का समर्थन करेंगे।

अखिलेश की सभा को सफल बनाने के लिए की तैयारियां
प्रतापगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जनसत्ता दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए थे। अखिलेश की जनसभा में पांच हजार से ज्यादा लोगों को लेकर जाने का लक्ष्य है। जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं के इस कदम से BJP की टेंशन बढ़ सकती है। क्योंकि, राजा भैया का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उनके साथ नहीं होने से वोटों के नुकसान की संभावना है।

राजा भैया ने किसी को समर्थन देने से किया था इनकार  
बता दें कि राजा भैया ने किसी भी पार्टी को लोकसभा चुनाव में ना समर्थन करने का ऐलान किया था। राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल अब लोकसभा चुनाव में न्यूट्रल रहेगी। राजा भैया का कहना है कि जनता स्वतंत्र है, आप चाहे जिसको वोट दे सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static