UP में पिट रहे गुंडे-माफिया को राजस्थान सरकार दे रही संरक्षण- राज्यवर्धन सिंह राठौर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2023 - 04:35 PM (IST)

आगरा (मानवेन्द्र सिंह) : सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत गुरुवार सुबह सेंट जॉन्स कॉलेज से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ ओलंपिक विजेता व मोदी सरकार में  मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर व गुब्बारे उड़ाकर किया गया। सेंट जॉन्स कॉलेज से एकलव्य स्टेडियम तक आयोजित मैराथन में हजारों बच्चों ने भाग लिया। सांसद खेल स्पर्धा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली संबोधित किया।

एसपी सिंह बघेल ने किया सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन
ताजनगरी  में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आगाज G20 मैराथन के साथ सेंट जॉन्स कॉलेज से हुआ। मैराथन में भाग लेने के लिए सुबह सात बजे से सेंट जॉन्स कॉलेज मैदान में शहर के हर वर्ग से  लोग जुड़े और बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के बच्चे पहुंचे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे राज्यवर्धन सिंह राठौर
सांसद खेल स्पर्धा के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर उपस्थित रहे। सेंट जॉन्स कॉलेज से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और बडे़ एकलव्य स्टेडियम की तरफ दौड़ पडे़। इससे पहले स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

यहां गुंडों की पिटाई हो रही है
कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडे माफिया की कमर टूट गई है। यहां गुंडों की पिटाई हो रही है। गुंडे माफिया बचने के लिए उत्तर प्रदेश छोड़कर राजस्थान भाग रहे हैं। राजस्थान की सरकार गुंडे माफिया को संरक्षण दे रही है लेकिन जल्द ही वहां पर भी BJP की सरकार बनेगी और गुंडे माफिया का सफाया होगा। म

Content Editor

Prashant Tiwari