अखिलेश की नाराजगी पर बोले राजबब्बर- शिकायत अपनों से होती है, बेगानों से नहीं

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 05:33 PM (IST)

नई दिल्ली/लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में रूठने मनाने का दौर शुरू हो गया है। सपा विधायक राजेश शुक्ला को मध्यप्रदेश के मंत्रीमंडल में शामिल ना किए जाने से अखिलेश यादव खासा नाराज हैं। जिसके चलते उन्होंने यूपी में गैर-कांग्रेसी गठबंधन का ऐलान किया है। वहीं इस पर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पूरे मामले को कवर करते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राजबब्बर ने कहा कि शिकायत सिर्फ अपनों से ही होती है, बेगानों से नहीं होती। सपा और कांग्रेस का नेतृत्व इस मामले को आसानी से सुलझा लेगा। कांग्रेसी नेता ने कहा कि जनता चाह रही है कि हम सब मिलकर चुनाव लड़ें।

गौरतलब है कि अखिलेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि हम कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया। जबकि वो मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रहा था। उन्होंने कम से कम समाजवादियों का रास्ता साफ कर दिया।



 

Tamanna Bhardwaj