राजभर को फिर लगा बड़ा झटका, 75 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 01:38 PM (IST)

मऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बगावत शुरु कर दी है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र राजभर के पार्टी छोड़ने के बाद से लगातार एक-एक करके पार्टी छोड़ने का कार्यक्रम जारी है। सूत्रों की मानें तो  पार्टी जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर समेत अब तक 75 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। कार्यकर्ताओं को आरोप है कि राजभर मिशन से भटक गए है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौका देख पार्टी को बेचने का काम कर रहे हैं। पदाधिकारियों से कोई राय नहीं ली जा रही है। जब मन में आया तो मौका देख गठबंधन कर लिया। घर के लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर धनवानों को टिकट दिया जा रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे के इशारे पर कार्य कर रहे हैं कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते है। जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश के गठबंधन टूटने के बाद से राजभर अपने नए गठबंधन की तलाश में है। सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर मायावती से गठबंधन की बात कही थी। मायावती ने गठबंधन से साफ इनकार कर दिया था। राजभर लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी गठबंधन में शामिल हो सकते है। हालांकि अभी तक किसी पार्टी से गठबंधन की बात साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल राजभर सीएम योगी की आजकल तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। अब देखना होगा कि राजभर किस पार्टी के साथ गठबंधन करते है। 

Content Writer

Ramkesh