शिवपाल यादव से फिर मिले राजभर, यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर की बातचीत

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 01:53 PM (IST)

लखनऊ: एक बार फिर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल यादव से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की है। शुक्रवार को शिवपाल के आवास पर दोनों नेताओं में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत हुई। जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। चारों तरह लूट, हत्या, बलात्कार, फिरौती, अपहरण जैसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। योगी सरकार 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देने में असफल हो गयी है। कानून व्यवस्था के नाम पर जीरो टॉलरेंस की बात करना सिर्फ छलावा है। समाज का हर तबका त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार सो रही है। 

दोनों नेताओं ने शिक्षा को निजीकरण करने व पिछड़े, दलित आरक्षण के मुद्दों पर भी चर्चाएं की। इस मुलाकात की जानकारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने दी है।

PunjabKesari
                                                          (बीते दिनाें दाेनाें नेताओं के मुलाकात की तस्वीर)


बता दें कि इससे पहले भी दोनों नेता 20 मार्च को आपस में मिल चुके हैं। खबरों के मुताबिक दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना तलाश रहे हैं। इस दौरान शिवपाल ने बयान दिया था कि हम उपेक्षित लोग हैं आने वाले विधानसभा के चुनाव में मिलकर लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने प्रसपा बनाई है जबकि राजभर अपनी पहले से ही पार्टी बनाए हुए हैं। पिछले चुनाव में राजभर की पार्टी का बीजेपी से गठबंधन हुआ था। यूपी की  सत्ता पर बीजेपी काबिज हुई तो राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। लोकसभा चुनाव में सीट न मिलने से नाराज राजभर बगावत करने लगे जिसकी वजह से बीजेपी ने उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया। अब दोनों पार्टियां अलग अलग हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static