राजभर ने की भाजपा की तारीफ, जानिए अखिलेश के बारे में क्या कहा?

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:10 PM (IST)

मऊः अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कब किसके लिए क्या बोल जाएं कुछ नहीं कहा जा सकता। लगातार हमला कर रहे भाजपा की तारीफ की करते हुए उन्होंने कहा कि धरातल पर काम बीजेपी कर रही है। उसके बाद अगर कोई जमीन पर काम कर रहा है तो वह है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी।

 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 12 तारीख को चुनाव है जिसको लेकर हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किए हैं। अखिलेश यादव से हमारा कोई मनमुटाव या मतभेद नहीं है। वही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमें अखिलेश यादव ने क्यों नहीं बुलाया यह आप लोग उनसे ही जाकर पूछिए। हम नाराज नहीं हैं साथ ही हैं।

 

बता दें कि शहर के हिंदी भवन में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में राजभर शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static