राजभर का योगी सरकार से सवाल- फूलन देवी की मूर्ति लगाने से क्यों डरती है BJP

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 07:15 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। लिहाजा राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। इसी क्रम में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना को लेकर भारतीय सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रोके जाने पर योगी सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि आत्मसम्मान की प्रतीक महिलाओं की प्रेरणास्रोत पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति भाजपा सरकार ने लगाने से रोक क्यों लगाई?

बता दें कि सोमवार को राजभर ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार भगवान श्रीराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल, की मूर्ति लगा कर इनका सम्मान भाजपा सरकार कर सकती है तो आत्मसम्मान की प्रतीक महिलाओं की प्रेरणास्रोत पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति उप्र की भाजपा सरकार ने लगाने से रोक क्यों लगाई? सुभासपा इसकी निंदा करती है। इसके साथ ही राजभर ने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के महापुरुषों के सम्मान करने की बात करती है। वहीं फूलन देवी की मूर्ति लगाने से रोकती है, आखिर भाजपा को फूलन देवी की मूर्ति लगाने से डर क्यों जाती है?

 

Content Writer

Moulshree Tripathi