नीतीश के चुनाव लड़ने पर राजभर का बयान, कहा- JDU के मुखिया UP आ सकते हैं, तो मैं भी बिहार जा सकता हूं

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 07:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का हलचल अभी से शुरू हो चुकी है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर ओम प्रकाश राजभर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं, यह तो अच्छी बात है। बिहार की राजनीति में प्रवेश के अपने इरादे को लेकर कहा कि अगर नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ने आ सकते हैं तो हम भी बिहार जाकर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जदयू के मुखिया यूपी आ सकते हैं तो मैं बिहार क्यों नहीं जा सकता हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितनी राजनीतिक हैसियत नीतीश कुमार की है, बिहार में राजभर की उससे कम नहीं है।

हमें नहीं लगता चुनाव लड़ेंगे: राजभर
बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने नीतीश कुमार के फूलपुर, मिर्जापुर व अम्बेडकरनगर से चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि हमको तो नहीं लगता है कि वो उत्तर प्रदेश से लड़ेंगे। राजभर ने कहा कि बिहार के सीएम के यहां से चुनाव लड़ने पर असर नही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार में संभावनाओं की तलाश कर रही है। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने बिहार के करीब दर्जन भर जिलों में अपनी सक्रियता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें से गया समेत करीब 9  जिलों में उनकी रैली हो चुकी है। गया जिले में एससी- ओबीसी आबादी ही जीत का समीकरण तय करती रही है। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।


 

Content Writer

Imran