नाली में मिला राजीव गांधी की प्रतिमा का सिर, भड़के कांग्रेसी

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 01:25 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। यह पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित है। प्रतिमा का टूटा हुआ सिर नाली में पड़ा मिला, जिसे बाद में पुलिस ने निकलवाया। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर आशीष तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मिर्जापुर में हुई घटना से कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं का खून खौल गया है। राजीव गांधी का अपमान देश का अपमान है। कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में इसका जमकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। घटना से नाराज कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच पूरी की जाए।