BJP में शामिल हुईं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 02:05 PM (IST)

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं प्रतापगढ़ से 3 बार सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह आज अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकुमारी रत्ना सिंह को गड़वारा कस्बे में आयोजित विधानसभा उपचुनावी जनसभा में उन्हें बीजेपी की सदस्या दिलाई। गौरतलब है कि, राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ जिले के काला कांकर रियासत के पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं।

वह 3 बार प्रतापगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। उनके पूर्वज राजा राम पाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। आजादी की लड़ाई में इनके पूर्वजों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static