लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत, करीब 63 हजार मतों से सपा को हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 06:36 PM (IST)

Lucknow Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने  लखनऊ सीट से अपनी जीत की हैट्रिक लगा दी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को हराया है। राजनाथ सिंह सपा से करीब 63 हजार वोटों के अंतर से जीते है।

इस बार आसान नहीं था मुकाबला
माना जा रहा था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बार भी चुनाव जीत जाएंगे। ऐसा हुआ भी पर मुकाबला इस बार आसान नहीं रहा। इस बार उनका यह मार्जिन बुरी तरह से घटा। उन्होंने सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा को करीब 63 हजार वोटों के अंतर से हराया। राजनाथ को करीब चार लाख जबकि रविदास को करीब 3 लाख 37 हजार वोट मिले।

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।

यह भी पढ़ेंः UP News: गाजीपुर से जीते अफजाल अंसारी, नगीना में चंद्रशेखर आजाद ने दर्ज की बड़ी जीत
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार को 1 लाख 40 वोटों से हराया है। वहीं, गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी भी चुनाव जीत चुके है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static