राजू श्रीवास्तव ने रिहाना, क्रेटा और मिया खलीफा को बताया 3 Idiots, कहा- कांग्रेस को मिली 3 और मौसी

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 07:02 PM (IST)

कानपुर: किसान आंदोलन को लेकर अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा और मिया खलीफा द्वारा ट्वीट करने को लेकर हिन्दुस्तान के सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार एवं यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने सबसे अनोखे ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मैंने इन तीनों का नाम थ्री इडियट रख दिया है। ये लोग हमारे देश में कन्फ्यूजन पैदा करना चाहती हैं ये न हमें अलग कर पाएंगी न तोड़ पाएंगी। हमारी सरकार किसानों की समस्या सुलझाने में समर्थ है। श्रीवास्तव ने इसे बड़ी साजिश करार देते हुए जांच की मांग की है।

यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की एक विदेशी महिला तो यहां है अब उनको तीन मौसी भी मिल गई हैं। हम लोग महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन जो सच है वो कहना है। उन्होंने रिहाना क्रेटा और मिया खलीफा पर कहा कि मैंने इन तीनों का नाम कभी नहीं सूना।

राजू ने खलीफा पर चुटकी लेते हुए कहा मिया खलीफा आदमी नहीं हैं लेडीज है। एक तो मिया ऊपर से खलीफा, उनकी खलीफागिरि यहां नहीं चलेगी। राजू श्रीवास्तव का कहना है इसमें कोई बड़ी साजिश भी है जिसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान राजू के साथ कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे भी मौजद थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static