राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह का बड़ा बयान- विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे राकेश टिकैत

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 05:50 PM (IST)

मैनपुरी: भारतीय जनता पार्टी से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राकेश टिकैत विदेशी ताकतों के हाथ में खेल रहे हैं। टिकैत के आर्थिक साम्राज्य की जांच होनी चाहिए। आखिर इतना बड़ा साम्राज्य कैसे खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत पुलिस विभाग में एक छोटे से कर्मचारी थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के हित कृषि कानून को वापस लिया है।हरनाथ सिंह ने कहा कि मुठ्ठी भर किसान राकेश टिकैत के साथ है। जबकि सरकार के साथ किसान खड़ी है आने वाले विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी।

उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार 30 से ज्यादा सीट नहीं पाएगी। उन्होंने कहा अखिलेश कहते है कि हम भगवान श्रीकृष्ण के हम भक्त है परंतु  उन्होंने अपनी सरकार में मथुरा को कोई भी विकास नहीं किया। न ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने का सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ गुडा माफियाओं का विकास किया है।  आजमगढ़ में अजीत राय की वंदेमातरम कहने पर हत्या कर दी गई। वंदेमातरम पर रोक लगाने वालों को चुनाव में जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।  

Content Writer

Ramkesh