राखी के रिश्ते का मोल भी नहीं जानते आजमः जया प्रदा

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 11:54 AM (IST)

लखनऊः लोकसभा में आजम खान द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। इसी कड़ी में बीजपी नेत्री जया प्रदा ने शुक्रावर को आजम खान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खां के लिए महिलाओं पर टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है। वह आदत से मजबूर हैं। संसद में एक महिला सांसद के प्रति टिप्पणी करना बहुत की निंदनीय है।

जयाप्रदा ने कहा कि आजम की लोकसभा की सदस्यता रद्द होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ भी आजम खां ने कई बार टिप्पणी की है। भाई-बहन का रिश्ता क्या होता है यह आजम को पता ही नहीं है। राखी के रिश्ते का मोल भी आजम नहीं जानते हैं।

बता दें कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक बिल पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान आजम खान ने डिप्टी स्पीकर रमा देवी पर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद लोकसभा में हंगामा मच गया।

Tamanna Bhardwaj