थप्पड़बाज गर्ल पर भड़की राखी सावंत, कहा- मुझसे लड़, मैं तेरी टांग तोड़ दूंगी

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 06:41 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीच चौराहे पर कैब ड्राइवर पर थप्पड़ों की बरसात करने वाली थप्पड़बाज गर्ल को लेकर अभिनेत्री राखी सावंत भी सामने आई हैं। लड़की की थप्पड़ कांड को लेकर राखी भड़क गई और चैंलेंज करते हुए कहा लड़ने का इतना शौक है तो मेरे भाई खली से लड़ कर दिखा। तूने नया नया कराटे सीखा है। मुझसे लड़ तेरी टांग तोड़ दूंगी। इसके साथ ही वह बोली कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।देश की जनता का प्यार कैब चालक के साथ है। 

राखी ने आगे कहा लड़की होने का यह मतलब नहीं की किसी को भी राह चलते मारपीट दे। कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आरोपी लड़की प्रियदर्शिनी को नसीहत दी कि लड़ने का इतना शौक है तो फाइटर खली से लड़कर दिखाए। देश की सुरक्षा के लिए बार्डर पर जाकर देश के दुश्मनों से लड़े। चाइना से लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि वह नही जानती की पीड़ित कैब चालक कौन है, लेकिन जो भी है उनके भाई की तरह है।

 

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi