केंद्र पर बरसे रामगोपाल यादव, कहा- मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, मनमानी, भ्रष्टाचार चरम पर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 10:24 AM (IST)

इटावाः सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, मनमानी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आर सोनिया गांधी के जमाने में जैसे रायबरेली को विकास के नाम पर कांग्रेस नेता पैसा खा गए वैसे ही बनारस के विकास के लिए पीएम द्वारा भेजे जा रहे पैसे को मठाधीस खा रहे हैं। कोई विकास नही करा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर के बयान अखिलेश यादव में अपरिपक्वता है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए उपचुनाव में हारने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजभर सवाल खड़े कर रहे हैं। देश की मौजूदा स्थिति पर रामगोपाल यादव ने कहा कि श्रीलंका में जैसे हालत हैं वैसे ही हमारे यहां भी कर्ज को लेकर ऐसी स्थिति आ सकती है।

 

 

 

 

Content Writer

Ajay kumar