राम गोविंद चौधरी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिएः  उपेंद्र तिवारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 02:35 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी द्वारा CAA का विरोध करने पर कहा कि विपक्षी पार्टीयां जनता को भड़का रही हैं। जबकि योगी सरकार जनता के विकास के लिए कार्य कर रही है।

सपा पर निशना साधते  हुए उन्होंने कहां कि समाजवादी पार्टी के लोगों का पुराना वास्ता आतंकवादियों से रहा है। इस बात के लिए चौधरी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि सपा,बसपा और अन्य राजनीतिक पार्टिेयों को NRC और CAA का अध्ययन कर लेना चाहिए।

उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह समाज में भ्रम, द्वेष और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। इसे जनता इनके भ्रम में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। राम मन्दिर के मुद्दे को उठाया कहा कि राम मन्दिर के ऊपर जो हमला आतंकवादियों ने किया था। सपा ने उनके ऊपर से केस वापस लिया था।  संविधान रक्षक सेनानी का दर्जा और पेंशन दिए जाने की बात कहा कि अपराधियों के साथ सपा खड़ी है। सपा लोगों का पुराना नाता अपराधियों से रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static