राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने रखी आपात बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 06:16 PM (IST)

मुंबई/अयोध्याः करोड़ों से अधिक भक्तों के आस्था के केंद्र भगवान श्री राम के अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जमीन खरीद को लेकर देश भर में हो-हल्ला मचा हुआ है। ऐसे में भूमि खरीद विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अचानक ट्रस्टी और पदाधिकारियों संग मुंबई में आपात मीटिंग रखी है।

बता दें कि बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, कोषाध्यक्ष महंत गोविन्ददेव गिरी महाराज और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र के साथ ही अन्य ट्रस्टी भी शामिल हो रहे हैं। जमीन विवाद के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है। बैठक से फिलहाल मीडिया को दूर रखा गया है। बैठक मुंबई में कहां होगी यह भी सीक्रेट है। दरअसल आज की बैठक में ट्रस्ट के ऊपर आरोप लगाने वालों पर क्या कार्यवाही हो इस पर चर्चा हो सकती है। ट्रस्ट मानहानि के दावे पर कानूनी सलाह ले रहा है।

 

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi